फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Teenager drowns while bathing in Khanua River.

Deoria News: खनुआ नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Tue, 25 Aug 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Teenager drowns while bathing in Khanua River.
संवाद न्यूज एजेंसी बघौचघाट। थाना क्षेत्र के मलवाबर बनरही गांव में सोमवार को खनुआ नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मलवाबर बनरही गांव निवासी प्रेमचंद कुशवाहा का बेटा अंकित कुशवाहा सोमवार को दोस्तों के साथ खनुआ नदी के भकनवा घाट पर नहाने गया था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाने के दौरान उसके दोस्त मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी बीच अंकित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण नदी में कूद पड़े और काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से पिता समेत परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी शोक का माहौल है। एसओ अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया था।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed