{"_id":"6a8c9b0c6c6110ab080e6caa","slug":"deoria-news-fir-registered-against-10-for-attempted-murder-deoria-news-c-208-1-deo1049-190016-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 10 पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 10 पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज
Tue, 25 Aug 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में जमीन और पटीदारी के विवाद को लेकर हुए संघर्ष में पुलिस ने 10 लोगों पर कोर्ट के आदेश से हत्या की कोशिश समेत सात धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गांव की बिजुला देवी की शिकायत पर कन्हैया, रामसखी, शंभू, मीना, दीपक, मनीषा, धर्मेंद्र, सुमन, जोगेंद्र और उमा को आरोपी बनाया गया है।
शिकायत के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीन जून की सुबह करीब 8:30 बजे आरोपी विवादित जमीन पर दीवार बनाने के लिए नींव खोद रहे थे। बिजुला देवी के बेटे रामप्रवेश ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने लाठी-डंडा, रॉड और कुदाल से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों पर भी हमला करने का आरोप है।
मारपीट में रामप्रवेश, रामज्ञा, रामप्रभु, अमित और अनूप घायल हुए। शिकायत में रामप्रवेश और रामप्रभु का हाथ टूटने तथा रामज्ञा के सिर में गंभीर चोट लगने का आरोप लगाया गया है। संवाद