{"_id":"6a8c9b99e5fd9806f5060581","slug":"deoria-news-councilors-who-resigned-demand-dissolution-of-the-board-deoria-news-c-208-1-deo1032-190002-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इस्तीफा देने वाले सभासदों ने की बोर्ड भंग करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इस्तीफा देने वाले सभासदों ने की बोर्ड भंग करने की मांग
Tue, 25 Aug 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना (देवरिया)। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है।
नगर पंचायत के 12 निर्वाचित व मनोनीत सभासदों ने सोमवार को डीएम को सामूहिक इस्तीफा भेजकर बोर्ड भंग करने, नगर पंचायत के सभी भुगतानों पर रोक लगाने और पूरे मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की मांग की है।
सभासदों ने डीएम को दिए पत्र में मई 2023 से अब तक कराए गए निर्माण कार्यों, निविदाओं और विभिन्न मदों में हुई खरीदारी में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्यों के एस्टीमेट मांगने के बावजूद उन्हें उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। निविदाओं को प्रभावित कर चहेते ठेकेदारों को काम देने का भी आरोप लगाया गया है।
सभासदों ने जेम पोर्टल से हुई खरीदारी, बिजली आपूर्ति, कूड़ा डंपिंग प्वाइंट पर मशीनों की खरीद व स्थापना, आरओ मशीन व आरओ प्लांट, पाइपलाइन विस्तार समेत मोबाइल शौचालय, ट्रैक्टर-ट्रॉली, कूड़ा गाड़ी, एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे, कूड़ेदान और एलईडी बल्ब की खरीद में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। कोटेशन के नाम पर कथित फर्जी भुगतान, मरम्मत कार्यों तथा कूड़ा गाड़ियों और लाइट के डीजल खर्च में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
सभासदों का कहना है कि जनहित के कार्यों के लिए सरकार से किस मद में कितना धन मिला और कितना खर्च हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने वित्तीय शक्तियां सीज करने और आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
कार्रवाई नहीं होने पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। सभासदों ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग भी प्रशासन से की है।ं