देवरिया सामूहिक हत्याकांड: पुलिस ने रालोद के दल को बैरंग लौटाया, डेढ़ घंटे तक था बैठाया
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दूबे के परिवार से मिलने गया था, लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दूबे के परिजनों से मिलने बृहस्पतिवार को फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बैरंग लौटा दिया। प्रतिनिधिमंडल पहले प्रेमचंद के घर पहुंचा था, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें प्रेम के परिजनों से मिलने नहीं दिया। करीब डेढ़ घंटे तक घर के बाहर बैठाने के बाद पुलिस ने दल को वापस भेज दिया। पुलिस की हरकत से गुस्साए प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार की घोर निंदा की।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दूबे के परिवार से मिलने गया था, लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया। राष्ट्रीय लोक दल के नेता और कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और प्रशासन की इस हरकत की घोर निंदा करते हैं। राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के घर पर बुलडोजर न चलाया जाए।
इसे भी पढ़ें: ज्ञानप्रकाश से खरीदी भूमि का बैनामा निरस्त करने की तैयारी शुरू, खामियां मिलने पर निरस्त होगा बैनामा
विजय यादव ने चेतावनी दी कि प्रेमचंद के घर को बुलडोजर से गिराया गया तो लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और उनकी पत्नी चारु चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सत्यपाल यादव, अमीर यादव, शेर सिंह यादव, आदित्य मौर्य, अर्पित श्रीवास्तव, अनूप यादव आदि शामिल थे।
इसे भी पढ़ें: मकान बचाने के लिए डीएम कोर्ट में अपील करेंगे प्रेम के अधिवक्ता, पत्नी बोली- पाई-पाई जोड़कर बनाया
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।