फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Goods worth lakhs burnt to ashes in fire caused by short circuit, three scorched a dozen cattle died

Deoria: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख, तीन झुलसे, दर्जनभर मवेशियों की मौत

Mon, 30 May 2022 06:54 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। 
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।  Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 30 May 2022 06:54 AM IST
सार

तिरमासाहुन मठिया निवासी रामानन्द यादव के घर सभी लोग खाना खाकर अपनी रिहायशी झोपड़ी में सोने चले गएI रात में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। परिजन कुछ समझ पाते तबतब सबकुछ जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Deoria Goods worth lakhs burnt to ashes in fire caused by short circuit, three scorched a dozen cattle died
झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के तिरमासाहुन में शनिवार की आधी रात एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें सो रही महिला सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गएI घटना में टेंट हाउस का करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जबकि नौ बकरी व पांच मुर्गे जलकर मर गए।

विज्ञापन


तिरमासाहुन मठिया निवासी रामानन्द यादव के घर सभी लोग खाना खाकर अपनी रिहायशी झोपड़ी में सोने चले गएI रात में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। परिजन कुछ समझ पाते तबतब सबकुछ जलकर राख हो गया। आग बुझाने तक का मौका किसी को नही मिला।
विज्ञापन


झोपड़ी में रामानन्द, उनका लड़का हरिश्चंद्र यादव व बहु पूनम सो रहे थे। आग की चपेट में आने से तीनों बुरी तरह झुलस गए। वहीं सभी बकरियों व मुर्गों की जलकर मौत हो गई। झोपड़ी में रखे 70 हजार रुपये भी जल गए। रामानन्द का लड़का टेंट का कारोबार करता है, झोपड़ी में रखा टेंट का लगभग पांच लाख का समान जलकर खाक हो गया। आग से लगभग 10 लाख रुपये की क्षति हुई है। तीनों लोगों का बघौचघाट के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed