फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Girl Afreen get top 10 position in UP Board exam Result 2023

UP Board Result: देवरिया जिले की आफरीन, 12वीं में बनीं UP की टॉप 10 छात्रा

Tue, 25 Apr 2023 04:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Apr 2023 04:14 PM IST
सार

जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Deoria Girl Afreen get top 10 position in UP Board exam Result 2023
देवरिया की टॉपर छात्रा आफरीन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर जारी हो गया। इसमें कृषक इंटर कालेज विशुनपुर कला की 12वीं की छात्रा अफरीन खातून ने प्रदेश में नाम रौशन किया है। यूपी की टॉप टेन सूची में स्थान बनाते हुए 95.80 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अफरीन को पूर्णांक 500 में से 479 अंक प्राप्त हुए हैं। अफरीन की कामयाबी पर विद्यालय परिवार से लगायत गांव के लोग भी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। करीब दो बजे रिजल्ट आने के बाद से अफरीन के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन


इसमें 10वीं व 12वीं मिलाकर कुल 38 छात्र-छात्राओं ने जिले के टॉपटेन सूची में जगह बनाई है। हाईस्कूल में निभा तो 12वीं अफरीन को पहला रैंक हासिल हुआ है।

इसे भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा में गोरखपुर की लड़कियों ने मारी बाजी, 10वीं और 12वीं में बनीं टॉपर
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

बात करें 10वीं के टॉप टेनरों की तो इसमें जनता हायर सेकेंड्री स्कूल की निभा को 95.67 प्रतिशत, एमपीआईसी कुर्मी पट्टी पथरदेवा के छात्र आदित्य कुमार मद्धेशिया को 95.50 प्रतिशत के साथ दूसरा रैंक, देवानंद इंटर कालेज पथरदेवा देवरिया के पीयूष कुमार, सीएस मेमोरियल इंटर कालेज बेलकुंडा बनस्पति बाजार देवरिया की सौम्या सिंह, गर्ग इंटर कालेज पिपरा खेमकरन भलुअनी बुजूर्ग देवरिया की जागृति वर्मा को 95.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा रैंक हासिल हुआ है।

पीएस हाईस्कूल देवघाट भटनी के शनि यादव को 95.17 प्रतिशत अंक के साथ चौथा रैंक, सुभाष इंटर कालेज भटनी की साक्षी मिश्रा व संध्या कुमारी, प्रेस्टिज इंटर कालेज देवरिया के अभय यादव व संत पुष्पा इंटर कालेज देवरिया की रामशा खान ने 95 प्रतिशत अंक पाकर पाचवीं रैंक हासिल की है। एडी इंटर कालेज गंभीरपुर के अमन प्रजापति, बीआरडी इंटर कालेज बल्लीपट्टी पथरदेवा के अंकित चौरसिया व संजीव सिंह, संत पुष्पा इंटर कालेज देवरिया के आदित्य कुमार तिवारी ने 84.83 अंक प्राप्त कर छठां रैंक हासिल किया है।

इसे भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षाफल घोषित, जानिए गोरखपुर-बस्ती मंडल में कौन बना टॉपर

अशोक इंटर कालेज रामपुर कारखाना के अनुज कुमार सिंह, अल्ट्रासोनिक ट्यूटोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल गौरीबाजार के नितिन गुप्ता ने 94.67 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवीं रैंक प्राप्त किया है। श्री कृष्ण इंटर कालेज बरहज की अमृता गुप्ता, प्रेस्टिज इंटर कालेज के सैफ अली, कदमसती इंटर कालेज खरेसर के आदर्श कुमार गुप्ता, जोनिया इंटरमीडिएट कालेज पुरवां मेहड़ा के मोइन खान, कौंटेय विद्यापथ हायर सेकेंड्री स्कूल धतुरा खास के राज यादव ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवीं रैंक, आरएसएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर कला के अरबाज अंसारी ने 94.33 प्रतिशत के साथ नौवीं रैंक, संत पुष्पा इंटर कालेज देवरिया के मानस चतुर्वेदी व श्रीकृष्ण एसएस इंटरमीडिएट कालेज भलुअनी की रोशनी यादव ने 94.17 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं रैंक हासिल की है।

छात्राओं ने मारी बाजी
12वीं में कृषक इंटर कालेज विशुनपुर कला की अफरीन खातून ने 95.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम रैंक प्राप्त किया है। युग निर्माण एसएस इंटर कालेज देवरिया खास की श्रेया सिंह ने 95.40 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा रैंक, युग निर्माण एसएस इंटर कालेज देवरिया खास की प्राची सिंह व श्रद्धा मद्धेशिया 94.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा रैंक, जनता इंटर कालेज पिपरा कछार के कुलदीप राज ने 94.20 प्रतिशत अंक के साथ चौथा रैंक, शांति निकेतन इंटर कालेज टेकुआ के गौरव चौरसिया ने 94 प्रतिशत अंक के साथ पांचवा रैंक, कृषक इंटर कालेज विशुनपुर कला की प्रिया शर्मा ने 93.80 प्रतिशत अंक के साथ छठां रैंक, कृषक इंटर कालेज विशुनपुर कला की प्रियंका कुशवाहा, अभयानंद शिक्षा एस इंटर कालेज शिवधरिया भलुअनी के अमरनाथ यादव ने 93.60 प्रतिशत अंक के साथ सातवां रैंक, बीपी इंटर कालेज देवरिया की जाह्नवी सिंह 93.40 प्रतिशत अंक के साथ आठवीं रैंक, श्री बापू इंटर कालेज सोहनपुर की ज्योति गुप्ता, एसएन इंटर कालेज उर्दौली की अंजलि यादव ने 93 प्रतिशत अंक के साथ नौवीं रैंक, जोनिया इंटरमीडिएट कालेज पुरवा मेहड़ा के प्रवेश यादव, युग निर्माण एसएस इंटर कालेज देवरिया खास की शालू द्यिवेदी ने 82.80 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed