{"_id":"6121464a8ebc3e79ec47bbc7","slug":"deoria-first-in-kayakalp-award-yojana-deoria-news-gkp4063245102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प अवार्ड योजना में देवरिया को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प अवार्ड योजना में देवरिया को प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायाकल्प अवार्ड योजना में देवरिया को प्रथम स्थान
देवरिया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उप्र के निदेशक ने कायाकल्प अवार्ड योजना का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश में देवरिया को प्रथम जनपदों में है। बताया कि गोरखपुर मंडल से कुल 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं, जिसमें देवरिया के 19 पीएचसी है। इसें बनकटा, भाटपार रानी, रामपुर कारखाना, महेन, पथरदेवा, भागलपुर, बघौचघाट, बेलही, भिंगारी बाजार, मझौली राज, शहबाजपुर, ठेंगवल दूबे, खुखुंदु, पिंडी, सजावं, खैरटिया, कंचनपुर, ककरौली, महुआडिह पीएचसी शामिल है। योजना में चिकित्सालय को प्रदेश की नामित टीम द्वारा अस्पताल की सात थिमेटिक एरिया (हास्पिटल अप कीप, सैनिटेशन एंड हाईजिन, अपशिष्ट प्रबंधक, इंफेक्शन कंट्रोल, सपोर्ट सर्विस, हाईजिन प्रमोशन एवं वियांड बाउंड्री) साफ-सफाई, समानों का रख-रखाव, कर्मचारियों का व्यवहार, जैव अपशिष्ट का सही तरीके से निस्तारण, संक्रमण से बचाव के लिए अपनाए गए उपाय, क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, एनजीओ आदि के योगदान से संबंधित मानकों को जांचा जाता है। इसके बाद तीन स्तर से असेसमेंट किया जाता है। राज्य स्तरीय टीम द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर होने पर चिकित्सालय विजेता घोषित किया जाता है। इससे पहले दो अगस्त को कायाकल्प अवार्ड योजना में देवरिया के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (लार, गौरीबाजार, सलेमपुर एवं बरहज) विजेता घोषित हुए। इसमें डीएम, सीएमओ, सभी एसीएमओ, मंडलीय परियोजना प्रबंधक, मंडलीय क्वालिटी सलाहकार, जिला क्वालिटी कंसल्टेंट, एडमिन कम प्रोग्राम असिस्टेंट, चिकित्सा इकाइयों के संबंधित अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, चिकित्साधिकारी, समस्त चिकित्सा इकाई स्टाफ, बीपीएमयू एवं पीएमवीवाई सलाहकार एवं डीपीएमयू का सराहनीय योगदान रहा।