फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

सीबीआई टीम ने दो और बाबुओ का दर्ज किया बयान

Thu, 16 Jan 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
deoria
-जिले में तैनात खनन अधिकारियों की टीम ने मांगा सूची और अभिलेख
विज्ञापन

-आरओ, खनन अधिकारी समेत आधा दर्जन बाबुओं से हो चुकी है पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में जमी सीबीआई के सामने कर्मचारियों से पूछताछ में अवैध तरीके से कराए गए बालू खनन के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। सीबीआई टीम ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में तैनात रहे दो पूर्व बाबुओं से पूछताछ की। खनन अधिकारी से कई महत्वपूर्ण अभिलेख और खनन अधिकारियों की सूची मांगा।

बसपा, सपा सरकार में छोटी गंडक नदियों से अवैध तरीके से सफेदपोशों ने सत्ता के हनक में बालू का खनन कराया था। शासन स्तर तक मामला पहुंचा तो सीबीआई को जांच मिल गई। जांच में अवैध तरीके से बालू खनन कराने का मामला सही मिला। सीबीआई ने खनन माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। एक सप्ताह से जिले में जमी सीबीआई टीम बालू खनन से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। अभी तक सीबीआई टीम ने आरओ, खनन अधिकारी और पूर्व में कार्यालय में कार्यरत रहे आधा दर्जन बाबुओं के बयान दर्ज कर चुकी है। दो बाबुओं से तीन घंटे तक बंद कमरे में सीबीआई टीम ने पूछताछ कर बयान दर्ज किया। वहीं सपा सरकार में हुए बालू खनन से जुड़े अभिलेखों को खनन अधिकारी से टीम ने मांगा है। पूरे दिन खनन विभाग कार्यालय में अभिलेख खंगाला जा रहा था।अवैध बालू खनन होने से अब जिले में तैनात खनन अधिकारियों की भी सूची सीबीआई ने मांगी है।पूछताछ में बाबुओं ने कई माफियाओं के नाम बताए हैं जो उस समय अफसरों के काफी करीबी थे तथा मल्लाहों के नाम पर कम दिनों का पट्टा कराकर अधिक दिनों तक बालू का खनन कराए हैं। सीबीआई अभी और कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed