फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

स्वाधीनता की लड़ाई में मोती बीए ने काटा था जेल

Thu, 16 Jan 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Deoria
रहज के बरेंजी निवासी स्व. मोती बीए का फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
मोती बीए की जयंती कल
विज्ञापन

स्वाधीनता की लड़ाई में मोती बीए ने काटा था जेल
फिल्मी जगत में उनके गीतों को आज भी गुनगुनाते हैं लोग
सच्चिदानंद पांडेय
बरहज। क्षेत्र के बरेजी गांव निवासी मोती बीए एक शिक्षक होने के साथ-साथ फिल्मी जगत के नामचीन हस्ती रहे हैं। हिंदी, भोजपुरी फिल्मों में उनके लिखे गीत आज भी लोग गुनगुनाते हैं। जबकि वह 1942 में स्वाधीनता की लड़ाई के दौरान साथियों के साथ दो माह जेल में रहे हैं। हालांकि बनारस जेल से रिहाई के प्रमाण मिलते हैं। गिरफ्तारी का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं होने से उनके परिजनों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित नहीं किए जाने का आज भी मलाल है।
बरेजी गांव निवासी स्व. राधाकृष्ण उपाध्याय के पुत्र मोती बीए 1942 में मुंबई के फिल्मीस्तान और लाहौर के पंचौली आर्टस में फिल्मों में गीत लिखने का कार्य शुरू किया था। जबकि 1952 में एसके इंटर कॉलेज में इतिहास पद पर प्रवक्ता के रुप में नियुक्त हुए थे। 1948 में पहली भोजपुरी फिल्म नदियां के पार में मोरे राजा हो ले चल...., दिल ले के भागा..., बजरिया में आइहो...आदि सहित 13 गीतों की रचना की। जिसे दिलीप कुमार, कामिनी कौशल ने अभिनीत किया था। जबकि संगीतकार रामचंद्र ने सुरों से सजाया था। उन्होंने कैसे कहूं, राजपूतनी, निर्मल, साजन आदि फिल्मों में आदि हिंदी फिल्मों में गीत लिखा था। मोती बीए के गीत आज भी लोगों के जेहन में हैं। मोती बीए को 1980 के दशक में राज्यपाल गणपत राव देवजी तप्पाशय ने ‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। मोती बीए रुपहले पर्दे पर भोजपुरी की अलख जगाने वालों में से एक थे। उन्होंने 1952 में हिंदी फिल्म राजपूत में पहला जोगीरा लिखा था। उनके लिखे जोगीरा को हसन लाल-भगत राम ने संगीत दिया था। जबकि गायक रफीक और गायिका शमशाद बेगम थीं। वे हिंदी समाचार पत्र आज, आर्याव्रत, संसार आदि पत्र-पत्रिकाओं में सह संपादन का भी काम किए थे।
विज्ञापन

स्व. मोती बीए की जयंती कल
नंदना पश्चिमी निवासी और स्व. मोती बीए के बेटे अंजनी उपाध्याय ने बताया कि 18 जनवरी को वार्ड स्थित पैतृक आवास पर प्रत्येक वर्ष की तरह उनकी जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा जयंती पर पुस्तक विमोचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed