फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

3.50 करोड़ का कर्जदार बना जिला अस्पताल, तीन दिन से पैथोलॉजी बंद

Thu, 21 Nov 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
deoria
पैथोलॉजी में तीन दिन से नहीं हो रही जांच
विज्ञापन

जांच करने वाली निजी कंपनी का 50 लाख बकाया, भुगतान में देेेरी पर बंद की जांच
शासन का बजट देने से इन्कार, शिकायत करने पहुंच रहे मरीजों से मुंह छिपा रहे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कर्ज में डूबे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। तीन दिनों से पैथोलॉजी में जांच ठप है। जबकि ढाई करोड़ दवा देने वाले फर्मों का बकाया है। बृहस्पतिवार को नाराज लोगों ने पैथोलॉजी मेें हंगामा किया। खून की जांच कराने के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में जांच की जिम्मेदारी पीओसीटी कंपनी को मिली थी। कंपनी का जिला अस्पताल पर 50 लाख बकाया है। इसके चलते उपकरण और जांच सामग्री देने से कंपनी ने इन्कार कर दिया। इसकी वजह से तीन दिनों से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच ठप है और मरीजों को निजी पैथोलॉजी पर जांच कराना पड़ रहा है। इसको लेकर दो दिनों से लोग हंगामा कर रहे हैं। जिम्मेदार बजट की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। इसके अलावा दवा देने वाली कंपनियों का 2.50 करोड़ और एक्सरे, अल्ट्रासाउंड का प्लेट देने वाले फर्म का भी 50 लाख बकाया है। दवा कंपनियों को छोड़ अन्य फर्म मालिकों ने भुगतान नहीं होने तक सप्लाई नहीं देने को कहा है। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से भेजे गए डिमांड को शासन ने बजट की कमी बताकर लौटा दिया है। जिला अस्पताल में फ्री में इलाज और जांच की उम्मीद लेकर पहुंच रहे लोगों को मायूस होना पड़ रहा है। पैथोलॉजी में जांच कब तक शुरू होगी, इसकी जानकारी कोई भी जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन से जांच के लिए पैथोलॉजी का चक्कर लगा रहा हूं। जांच सामग्री खत्म होने की बात कह कर्मचारी लौटा रहे हैं। ऐसे में महंगी जांच लोगों को निजी अस्पतालों से कराना पड़ रहा है। जिम्मेदार भी खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभय सिंह पकड़ी बुजुर्ग
सरकारी अस्पताल में गरीबों को इलाज के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर मरीजों को देखने के बाद पैैथोलॉजी में जांच के लिए भेज रहे हैं। जांच नहीं होने के चलते दवा भी नहीं मिल रही है।
- मुस्तकीम गौतम मठिया
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से पैथोलॉजी में जांच ठप है, जो लोगों से सीधा सरोकार रखने वाली समस्या है, लेकिन कोई भी आला अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहा है।
- काजी मैनुदीन तौकलपुर इमामबाड़ा
पत्नी का खून जांच कराना है, जांच करने के बजाए लोगों को लौटा दिया जा रहा है। शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। इलाज के लिए आने वाले मरीजों के सेहत के साथ जिम्मेदार खिलवाड़ कर रहे हैं।
- रामनरेश गोड़ जंगल बेलवा
एक सप्ताह से खराब है डिजिटल एक्सरे मशीन
देवरिया। जिला अस्पताल का डिजिटल एक्सरे मशीन एक सप्ताह से खराब पड़ा है। डॉक्टर डिजिटल एक्सरे के लिए ही मरीजों को लिख रहे हैं, जबकि जिला अस्पताल में सामान्य एक्सरे ही हो रहा है। ऐसे में मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर डिजिटल एक्सरे के लिए जाना पड़ रहा है।

बजट नहीं मिलने से जिला अस्पताल पर करीब 3.50 करोड़ रुपये का बकाया है। समय से भुगतान नहीं होने के कारण पैथोलॉजी संचालित करने वाली कंपनी ने जांच सामग्री देने से मना कर दिया है। शासन को बजट के लिए दुबारा डिमांड भेजा गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
-डॉ. छोटेलाल सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed