फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा, चोर गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
deoria
पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस, चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

शिवम होटल से इन्वर्टर, बैट्री हुई थी चोरी, सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। तरकुलवा थानाक्षेत्र के पथरदेवा कस्बा में एक सप्ताह पूर्व शिवम होटल से इन्वर्टर, बैट्री चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को मछैला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का इन्वर्टर व बैट्री बरामद किया गया है। एसबीआई की पथरदेवा शाखा के सामने देवघाट निवासी राजमंगल का शिवम होटल है। एक सप्ताह पूर्व यहां से इन्वर्टर व बैट्री चोरी हो गई। राजमंगल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को मछैला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से एक चोरी का इंवर्टर व बैट्री बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राजप्रताप सिंह उर्फ राजा निवासी पथरदेवा और विशाल यादव निवासी बड़हरा थाना विजईपुर जिला गोपालगंज बताया। विशाल पथरदेवा में अपने मामा के घर रहता है। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो चोर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed