फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria acdemy won cricket final match

Deoria News: शहीद रामचंद्र विद्यार्थी क्रिकेट का फाइनल देवरिया एकेडमी के नाम

Mon, 12 Feb 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
deoria acdemy won cricket final match
....फोटो समाचार
विज्ञापन


शेखर साहनी को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को देवरिया एकेडमी और सहोदरा देवी एकेडमी सलेमपुर के बीच खेला गया। इसमें देवरिया की टीम ने 40 रन से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शेखर साहनी को दिया गया।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता में सहोदर देवी क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया टीम 30वें ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें शेखर साहनी ने 50, आदित्य प्रजापति 25 तथा अनिकेत सिंह ने 16 रन का योगदान किया। विपक्षी टीम से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा गोंड ने तीन और शौर्य, साहिल और अमन ने क्रमशः दो-दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर की टीम 26वें ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें शौर्य चंद्र ने 16, प्रिंस ने 13, कृष्ण ने 11 तथा साहिल ने 10 रन का योगदान किया। देवरिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए, शहनवाज ने तीन विकेट, दीपक ने दो विकेट तथा अमर्त्य, शिवम और शेखर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज आशीष तिवारी को बेस्ट बल्लेबाज और विजेता टीम के फैजान हुसैन को बेस्ट बॉलर चुना गया। सुबह में मैच का शुभारंभ खोराराम के ग्राम प्रधान महेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह में डीएम अखंड प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि एसपी संकल्प शर्मा ने टीमों को पुरस्कार प्रदान किया।

इस दौरान देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन उपाध्याय, वरिष्ठ संयुक्त मो. कलाम खान, कोषाध्यक्ष/प्रभारी सचिव नागेंद्र त्रिपाठी, सलेमपुर के कोच शैलेंद्र प्रताप सिंह, देवरिया के शाने हबीब, बरहज के तारकेश्वर साहनी, गौरी बाजार के फैसल अंसारी आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed