फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dental problems will be solved in chc

Deoria News: छह सीएचसी पर दंत मरीजों का होगा समुचित इलाज

Tue, 02 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
dental problems will be solved in chc
- दांत के मरीजों को एक्स-रे के लिए लगाना नहीं पड़ेगा चक्कर, नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

दांत का होगा समुचित इलाज, छोटा एक्स रे के लिए नहीं खर्च करना पड़ेगा धन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दांत के मरीजों का सीएचसी पर भी समुचित इलाज होगा। इसके लिए छह सीएचसी पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए पहले योजना बनाई गई थी। अब जल्द आरवीजी (छोटा एक्स-रे) की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसके शुरू होने से इलाज में आसानी होगी। अभी मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय व प्राइवेट सेंटर का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इसके शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को सहूलियत होगी।

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दंत रोग के इलाज की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। अस्पतालों में दांत में दर्द, इंफेक्शन, सड़न सहित अन्य बीमारी से पीड़ित पहुंचते हैं। करीब छह से अधिक केंद्रों पर विशेषज्ञ हैं। संसाधन के अभाव में हर केंद्र से करीब 20 मरीजों को आरवीजी (छोटा एक्स-रे) की जरूरत पड़ती है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच के लिए आरबीजी कराई जाती है। इससे दांत के मसूड़ा, नसों के बारे में जानकारी होती है। इससे डायग्नोसिस तथा इलाज कराने में आसानी होती है। इसके न होने से इलाज नहीं हो पाता है और मरीजों को मेडिकल कॉलेज व निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में 150-200 रुपये कीमत चुकानी पड़ती है, जबकि मेडिकल कॉलेज में 50 रुपये देना पड़ते हैं। इसे देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने छह सीएचसी पर छोटा एक्स-रे शुरू कराने की योजना बनाई। यह डिजिटल एक्स-रे छोटा होता है। इससे रेडिएशन भी कम होता है। इससे एक से दो दांत में खराबी का पता चलता है। इसके जरिए हड्डी के खराबी, इंफेक्शन, पस, दांत के अंदर कितनी नसें गई हैं आदि के बारे में जानकारी हो जाती है। इससे डॉक्टर को डायग्नोसिस करने और इलाज करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां शुरू होगा दांत का एक्स-रे
देवरिया। जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरवीजी (छोटे एक्स-रे) जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें सलेमपुर, लार, रुद्रपुर, गौरीबाजार, तरकुलवा, भाटपाररानी शामिल हैं। मशीन के इंस्टाॅल होने के बाद मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी।

कोट
स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा बढ़ाने का कार्य किए जा रहा है। दांत के आरवीजी (छोटा एक्स-रे) जांच की सुविधा जल्द शुरू कर दी जाएगी। मशीन आ गई है। छह सीएचसी पर इंस्टाॅल किया जाएगा। इसके शुरू होने पर मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह जांच निशुल्क होगी।
-डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed