फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Delay in compensation stalls construction of three roads

Deoria News: मुआवजा में देरी से तीन सड़कों का निर्माण ठप

Thu, 29 Oct 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Delay in compensation stalls construction of three roads
देसही देवरिया। आनंदनगर-सोनहुला रामनगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू हुए करीब पांच माह हो गए हैं लेकिन अब तक कई गांवों के प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है। राजस्व विभाग की ओर से मुआवजा सूची तैयार कर जिला प्रशासन को भेजने में देरी के कारण जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया अटकी हुई है। इससे नाराज किसानों ने तीन गांवों में सड़क निर्माण कार्य रोक दिया है। ऐसे में दिसंबर तक परियोजना पूरी करने की समयसीमा पर भी संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था ने करीब पांच माह पहले निर्माण शुरू कराया था। पहले सड़क की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर थी, जिसे बढ़ाकर सात मीटर किया जा रहा है। इसके लिए बरवा मीरछापर, पौहारी छापर, हरियापार, मुसहरी और वृंदावन समेत कई गांवों के प्रभावित किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। शासन के प्रावधानों के अनुसार किसानों को मुआवजा देकर भूमि की रजिस्ट्री कराई जानी है।
विज्ञापन

कई गांवों में प्रभावित किसानों का सर्वे कर सूची जिला प्रशासन को भेज दी गई है। अधिकांश किसानों की भूमि की रजिस्ट्री कराकर उन्हें मुआवजा भी दिया जा चुका है। हालांकि, हरियापार, पौहारी छापर और बरवा मीरछापर के किसानों की सूची को लेकर देरी होने से भूमि की रजिस्ट्री और मुआवजे की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इससे नाराज किसानों ने इन गांवों में निर्माण कार्य कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई प्रदीप कटियार ने बताया कि हरियापार, पौहारी छापर और बरवा मीरछापर के प्रभावित किसानों की सूची संबंधित राजस्व कर्मचारियों की ओर से जिला प्रशासन को नहीं भेजी गई थी। इस कारण भूमि की रजिस्ट्री कराकर मुआवजा नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed