{"_id":"669964a6e5f64d11e3005394","slug":"deceased-identified-through-social-media-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-130569-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सोशल मीडिया के जरिये मृतक की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सोशल मीडिया के जरिये मृतक की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
- बरहज थाना क्षेत्र के सतराव गांव का निवासी था मोनू
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर पुरैना पतला पुर के पास मिले शव का मामला
- पिता ने कहा- बेटे को शराब पिलाकर लेजाकर की गई है हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पुरैना पतलापुर के पास बुधवार की सुबह मिले युवक के शव की सोशल मीडिया के जरिये शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने थाने पहुंच कर उसकी पहचान सतराव गांव निवासी मोनू कुमार के रूप में की। शिनाख्त होने पर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पिता का आरोप है कि बेटे को शराब पिलाकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
बरहज थाना क्षेत्र के सतराव गांव निवासी घुरा प्रसाद के तीन बेटियों और दो बेटों में मोनू कुमार (20) सबसे छोटा बेटा था। वह 13 जुलाई की सुबह खुखुंदू थाना क्षेत्र के असना गांव निवासी बहन पूजा के घर ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने आया था। 17 जुलाई को उसकी लाश देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर पतलापुर के पास मिली। इसकी जानकारी पिता को बृहस्पतिवार की सुबह सोशल मीडिया के जरिये हुई। वह खुखुंदू थाने पहुंचे तो बेटे की मौत की खबर की बात सही निकली।
पिता का आरोप है कि बेटे को शराब पिलाकर उधर लेजाकर उसकी हत्या की गई है। उनका यह भी कहना है कि मोनू का बेटी पूजा के गांव किसी युवती से चक्कर था। उसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मोनू बहन के घर आया था, तो हम लोग निश्चिंत थे। मगर जब मौत की खबर सुनाई पड़ी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट.....
चार दिन कहां रहा मोनू, जीजा बोले जिस दिन आया उसी दिन निकल गया गांव
खुखुंदू। मोनू कुमार गांव पर रहकर मजदूरी करता था। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्राॅली भी चलाता था। पिता घुरा प्रसाद के मुताबिक मोनू 13 जुलाई को घर से बहन पूजा के घर ब्रह्मभोज में आया। जीजा बिट्टू कुमार के मुताबिक उसी दिन फिर घर चला गया तो सवाल यह उठता है कि आखिर चार दिनों तक मोनू कुमार कहां और किसके साथ रहा। पिता कह रहे हैं कि हम लोगों को जानकारी थी कि बहन के घर गया है, तो हम लोग निश्चिंत थे। बहन के यहां उसका किसी लड़की से चक्कर था। पिता को आशंका है कि उसी को लेकर बेटे मोनू को शराब पिलाकर नशे में उसे लेकर चले गए है, और हत्या कर भाग निकले है। उनका कहना है कि अब बेटे के हत्यारों को पकड़ने और सजा दिलाने में पुलिस ही हमारी मदद करेगी।