फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of pregnant, ruckus in hospital

Deoria News: गर्भवती की मौत, अस्पताल में हंगामा

Tue, 24 Jan 2023 04:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2023 04:49 PM IST
सार

शहर कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि रामनाथ देवरिया मोहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में शव रखकर परिजन हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Death of pregnant, ruckus in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

देवरिया शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन इलाज में लापरवाही बरतने व गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


भलुअनी थाना क्षेत्र के हरखौली शिवपुरा निवासी सत्येंद्र राजभर की पत्नी ममता 25 गर्भवती थीं। सोमवार को परेशानी होने पर परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इसी बीच किसी ने रामनाथ देवरिया मोहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। परिजन मामता को लेकर वहां पहुंचे, जहां इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से ममता की हालत बिगड़ गई। यह देख अस्पताल के कर्मचारी उसे दूसरी जगह ले जाने के लिए कहने लगे। परिजन ममता को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर रामनाथ देवरिया मोहल्ला स्थित अस्पताल पर पहुंचे। शव को वहीं रखकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भीड़ जुट गई। यह देख अस्पताल के कर्मी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और समझाबुझाकर परिजनों को शांत कराई। शहर कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि रामनाथ देवरिया मोहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में शव रखकर परिजन हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed