फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in road accident

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

Wed, 01 Jun 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
death in road accident
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

भटनी। घांटी बाजार के टोला मिर्जापुर से घर जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। घटना खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द चौराहे पर सोमवार देर रात हुई। युवक मईल थाना क्षेत्र के तेलियाकला गांव का रहने वाला था। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। भटनी सीएचसी पर पहुंचे परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

तेलियाकला गांव के विकास साहनी (20) भटनी के घांटी बाजार स्थित मिर्जापुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में आए थे। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से घर के लिए निकले। खुखुंदू के मुजुरी खुर्द चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना खुखुंदू पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने शव को एंबुलेंस से भटनी सीएचसी भेज दिया। सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी जानकारी भटनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। पिता रामअवध साहनी सहित परिवार व गांव के लोग अस्पताल पर पहुंचे। बेटे का शव देख पिता रामअवध साहनी बेहोश हो गए। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि खुखुंदू क्षेत्र में दुर्घटना हुई थी। डॉक्टरों व 112 पुलिस की सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed