{"_id":"600482cd8ebc3e33362a43e5","slug":"death-during-kiting-deoria-news-gkp3813119156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर बालक की मौत
एकौना। छत पर पतंग उड़ाने के दौरान गिरने से एक बालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना पचलड़ी गांव में शनिवार को हुई।
गांव के देवी शरण यादव का बेटा सत्यम (7) शनिवार को अपने घर के छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और छत से नीचे सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उसे गोरखपुर ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। एकलौते बेटे की मौत पर मां रेनू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे की मौत पर मां, पिता की चीत्कार सुन मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।