{"_id":"5a85c9744f1c1bb1208b96d4","slug":"dealers-protested-against-difficulties-in-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में दिक्कतों के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में दिक्कतों के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ई-वे बिल और जीएसटी में आ रही दिक्कतों के विरोध में गुरुवार को शहर के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में एसडीएम सदर राकेश कुमार सिंह को सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य सड़क से होते हुए नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष तेजप्रकाश जायसवाल ने बताया कि जब से जीएसटी लागू हुआ है, व्यापारियों को व्यापार करने में मुश्किलें आ रही हैं। विभाग नए-नए तौर तरीके बताकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। जीएसटी पोर्टल सात माह से काम नहीं कर रहा है। इससे जुलाई 2017 के जीएसटी आर टू और आर थ्री रिटर्न अब तक लोग जमा नहीं कर पाए हैं। जीएसटी आर थ्री बी का भार व्यापारियों पर अनावश्यक रूप से डाला गया है। इस नए नियम में व्यापारियों को अधिकारी परेशान कर रहे हैं। इससे व्यापार को क्षति पहुंच रही हैं।
उन्होंने ई-वे बिल की व्यवस्था को समाप्त करने और जीएसटी में टैक्स की दर दो या अधिकतम तीन रखने की मांग उठाई। प्रदर्शन में शिवा जायसवाल, वेदप्रकाश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अजीत जायसवाल, एसएन मिश्रा, शहजाद अली, राजवंशी, शमीउल्लाह, जितेंद्र जायसवाल, रामप्रताप सिंह, विजय जायसवाल, महेश यादव, ऋषिकेश दूबे, समालुद्दीन अहमद, गौरव जायसवाल, सत्येंद्र दूबे, रोहित, इमरान खान, झन्ने खां, पंकज सिंह, सरफराज अली, मनीष गुप्ता और जय सिंह आदि शामिल थे।