फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deadly attack on a young man due to old rivalry, case

Deoria News: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, केस

Thu, 28 Nov 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a young man due to old rivalry, case
तरकुलवा। पुरानी रंजिश के चलते कुछ गोलबंद लोगों ने एक युवक पर रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे व रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। बाघौचघाट थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के रहने वाले कुणाल सिंह ने तरकुलवा थाने में तहरीर दी है। कहा है कि वह 23 नवंबर को शादी के न्योता में थाना क्षेत्र के सकतुआ खुर्द गांव में अपने मित्र संतु प्रजापति के घर गया था। उसके साथ पिपरा गांव के हरिहर गुप्ता भी थे। आरोप है कि वे दोनों न्योता देकर मोटर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में फरेंदहा ईंटभट्ठे के पास पुरानी रंजिश को लेकर बघौचघाट थाना क्षेत्र के देवगांव के रहने वाले अंकित यादव, भूपेश उर्फ आदित्य सिंह व भूपेन्द्र प्रजापति कुछ और लड़कों के साथ सड़क पर रास्ता घेर कर उनकी मोटर साइकिल रोक लिए और चारो तरफ से घेरकर लाठी-डंडा और रॉड से मरने लगे। जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया, उसका साथी भागकर किसी तरह अपनी जान बचाया। इस बीच मौके पर कुछ राहगीर आ गए तब जाकर उसकी जान बची। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed