फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deadly attack on a young man after surrounding him on the road

Deoria News: रास्ते में घेरकर युवक पर जानलेवा हमला

Mon, 20 Apr 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a young man after surrounding him on the road
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी सुशीला देवी ने पटीदारों पर रास्ते में बेटे को रोककर मारपीट करने और गला दबाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बीच-बचाव करने गई तो उसे भी पीटा गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सुशीला ने बताया कि दो अप्रैल की रात करीब आठ बजे उनका पुत्र रणवीर सिंह गांव छपिया में यज्ञ में शामिल होने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पटीदार दीप नारायण सिंह ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचीं तो हमलावर ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में रणवीर सिंह के सिर, अंगुली और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पीड़िता काआरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed