{"_id":"5fd3b5d58ebc3e3eb42f2d8c","slug":"dead-body-taken-in-custody-from-way-deoria-news-gkp3764780178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तिपथ ले जा रहे शव को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तिपथ ले जा रहे शव को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तिपथ ले जा रहे शव को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
बरहज। क्षेत्र के जोगियां गांव में ब्रह्मानंद उर्फ बुचकानी (21) पुत्र दुखंती की मौत हो गई। परिजन दाह-संस्कार के लिए मुक्तिपथ ले जा रहे थे। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने लाई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोग मौत की वजह शराब पीना बता रहे हैं।
जोगियां गांव निवासी दुखंती राजभर के तीन संतानों में ब्रह्मानंद सबसे बड़ा पुत्र था। बृहस्पतिवार की रात वह भोजन कर सोने चला गया। जहां किन्हीं कारणों से उसकी मौत हो गई। सुबह परिजन ब्रह्मानंद के शव का दाह-संस्कार करने बरहज मुक्तिपथ ले जा रहे थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर पुलिस ने रास्ते से शव को कब्जे में ले लिया। ब्रह्मानंद की दो साल पूर्व शादी हुई थी। ब्रह्मानंद की मौत की वजह को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।