फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of youth missing for two days found in river

Deoria News: दो दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला

Sat, 13 Jul 2024 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for two days found in river
तरकुलवा। दो दिन पहले घर से लापता एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह छोटी गंडक नदी में गंगाधर बाबा स्थान के सामने मिला। सुबह शौच करने गए लोगों ने देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव के सबवट टोला निवासी बेचन साहनी (25) पुत्र छट्ठू साहनी 10 जुलाई की शाम चार बजे घर से तरकुलवा जाने की बात कह कर निकाला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। परिजन परेशान होकर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। युवक की मां कुसमी देवी ने बृहस्पतिवार की शाम तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बीच उसका शव शुक्रवार की सुबह बसंतपुर धूसी के निकट गंगाधर बाबा स्थान के सामने छोटी गंडक में एक शव देखा। इसकी शिनाख्त सबवट निवासी बेचन साहनी के रूप में हुई। इंस्पेक्टर मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, इसके बाद वजह पता चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed