{"_id":"641abc405b896d9035010b39","slug":"dead-body-of-sugar-mill-sales-officer-found-hanging-from-fan-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चीनी मिल के विक्रय अधिकारी का पंखे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चीनी मिल के विक्रय अधिकारी का पंखे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप
Wed, 22 Mar 2023 01:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:58 PM IST
सार
हरदोई जिले के धीनी तुसौरा के रहने वाले 52 वर्षीय सोमेंद्र नाथ शर्मा का मिल परिसर स्थित आवास के कमरे में पंखे से लटकता शव मिला। सुबह जब देर तक वह नहीं जगे तो मिल का कर्मचारी उन्हें जगाने गया। इसके बाद घटना का पता चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में प्रतापपुर चीनी मिल के सहायक विक्रय अधिकारी बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आवास में मृत पाए गए। घटना के बाद से सनसनी फैल गई। मिल कर्मचारी किसी को कुछ बताने से हिचकते रहे। मिल कर्मियों की सूचना पर पहुंची श्रीरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन में जुटी है। घटना के वजहों का अभी पता नहीं चल सका है।
मूल रूप से हरदोई जिले के धीनी तुसौरा के रहने वाले 52 वर्षीय सोमेंद्र नाथ शर्मा का मिल परिसर स्थित आवास के कमरे में पंखे से लटकता शव मिला। सुबह जब देर तक वह नहीं जगे तो मिल का कर्मचारी उन्हें जगाने गया।
इसे भी पढ़ें: करोड़ों रुपये खर्च, फिर भी खतरे के मुहाने पर खड़े हैं गोरखपुर शहरवासी
विज्ञापन
इसके बाद घटना का पता चला। वह अपने आवास में अकेले थे। होली पर उनका परिवार घर चला गया था। घर में शादी होने के कारण पत्नी और बच्चे घर पर ही थे। होली के बाद वह काम पर लौट आए थे। घटना के बारे में मिल कर्मचारी कुछ भी बताने से बचते नजर आए।
हालांकि आसपास के लोग घटना को लेकर तरत-तरह की चर्चा कर रहे थे। श्रीरामपुर के थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि सुबह मिल के आवास में ही उनका पंखे से लटकता शव मिला है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन