{"_id":"637759a818742350960c3b3f","slug":"dead-body-of-missing-woman-found-in-pond-after-quarrel-with-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: पति से तकरार के बाद घर से गायब महिला का तालाब में मिला शव, बाद में मिली बेटी की बॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: पति से तकरार के बाद घर से गायब महिला का तालाब में मिला शव, बाद में मिली बेटी की बॉडी
Sun, 20 Nov 2022 06:53 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:53 AM IST
सार
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां गांव निवासी सीमा सिंह का अपने पति से किसी बात को लेकर बुधवार को झगड़ा हो गया। इसके बाद सीमा अपनी पुत्री अनुष्का पांच वर्ष को साथ लेकर घर से निकल गई। देर शाम न आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां गांव से गायब महिला का शव शुक्रवार की दोपहर में गांव से कुछ दूर स्थित तालाब में मिला। महिला के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। तालाब से ही बाद में उसकी बेटी का शव भी मिल गया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां गांव निवासी सीमा सिंह का अपने पति से किसी बात को लेकर बुधवार को झगड़ा हो गया। इसके बाद सीमा अपनी पुत्री अनुष्का पांच वर्ष को साथ लेकर घर से निकल गई। देर शाम न आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। शुक्रवार के दोपहर बाद करीब दो बजे गांव से कुछ दूर स्थित तालाब के पास देखा कि किसी महिला की चप्पल और शाल पड़ी हुई है।
इसी बीच किसी की नजर तालाब की तरफ गई तो सीमा का शव उतराया हुआ था। महिला के शव मिलने की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और परिजन भी आ गए। पहचान होने के बाद पुलिस को सूचना दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पानी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
एसओ नवीन सिंह ने बताया कि महिला का शव मिला है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।