{"_id":"610d7cec8ebc3ec1fe1d0095","slug":"dead-body-deoria-news-gkp4046728156","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मारपीट में घायल महिला की मौत, पुलिस ने अर्थी से उतरवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मारपीट में घायल महिला की मौत, पुलिस ने अर्थी से उतरवाया शव
Sat, 07 Aug 2021 09:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:18 AM IST
सार
पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट में घायल हुई थी महिला। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की पड़ताल।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिलवे में दो दिन पहले पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला की गुरुवार रात में मेडिकल कॉलेज गोरखप़ुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए और शुक्रवार सुबह दाह संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। तभी मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस और शव को अर्थी से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरकुलवा दुबे टोला निवासी प्रेमलता (30) का अपने पति अच्छे लाल से किसी बात को लेकर तीन अगस्त को विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान प्रेमलता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए कसया भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था।
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अर्थी पर शव लेकर घाट ले जाने जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि महिला की मामूली बात को लेकर पिटाई कर दी गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए शव का दाहसंस्कार करने से रोक दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जयंत कुमार ने बताया महिला के मायके वालों की सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।