{"_id":"6364007ab17f415c8b60931d","slug":"dance-with-weapons-video-viral-deoria-news-gkp4560677136","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा लेकर किया डांस, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा लेकर किया डांस, वीडियो वायरल
विज्ञापन
असलहा लेकर किया डांस, वीडियो वायरल
भलुअनी। क्षेत्र के बभनी दूबे गांव में डीजे पर तमंचे के साथ एक युवक के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध असलहे के साथ आरोपी गिरिजेश को एक पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरवां स्थित पुलिया के पास से बभनी दूबे गांव निवासी और आरोपी गिरिजेश को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, गिरिजेश का एक कार्यक्रम में डीजे पर असलहा लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल हो गया था।
जानकारी होने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। टीम में थानाध्यक्ष बृजेश मिश्र, एसआई नितिन साहू, आरक्षी चंद्रशेखर कुमार, अनिल चौधरी शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।