फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dam to be built to stop erosion on saryu river

सरयू नदी तट पर कटान रोकने के लिए बनेगा बांध

Mon, 12 Oct 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
dam to be built to stop erosion on saryu river
सरयू नदी तट पर कटान रोकने के लिए बनेगा बांध
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। सरयू तट पर कटइलवा गांव से कपरवार संगम तट तक नदी कटान कर रही है। पूर्व में हजारों एकड़ कृषि भूमि नदी में विलीन हो चुकी है। सरकार ने कटान रोकने के लिए 59.33 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। जिसके तहत कटान रोधी बांध बनाया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए बाढ़ खंड विभाग ने जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जमीन की खरीदारी और जलस्तर में एक मीटर की कमी आने पर कटान रोधी बांध बनाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सरयू नदी 2007 से कटान कर रही है। इसकी वजह से नदी तहसील क्षेत्र के कुरह परसिया और गोरखपुर क्षेत्र में पड़ने वाले कोलखास गांव का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। नदी में निरंतर हो रहे कटान को लेकर बाढ़ खंड ने भागलपुर तक डेंजर जोन घोषित किया है। कटान से कटइलवा सहित आधा दर्जन गांवों और रामजानकी मार्ग को बचाने के लिए सरकार ने 59.33 करोड़ रुपये के ड्रीम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

नदी तट पर कटइलवा से कपरवार संगम तट तक 25-30 मीटर चौड़ी जमीन बांध बनाया जाएगा। जिसके लिए बाढ़ खंड विभाग नदी से सटे 70-80 किसानों से सर्किल रेट पर जमीन खरीदेगा। जिसके लिए पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया गया है। कटान को रोकने के लिए सीमेंट की बोरियों से प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। जबकि जियो बैग से लांचिंग अपरन, स्लो पिचिंग, आने-जाने के लिए दौलाबंद बनाया जाएगा। जिसे वर्ष 2022-23 तक पूर्ण करा लेने का लक्ष्य रखा गया है। निगरानी के लिए हाई रेलुजेशन के सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन खरीदने की प्रक्रिया हुई शुरू, किसानों से संपर्क कर रहा प्रशासन
बाढ़ खंड के सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी का कहना है कि किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की जमीन खरीदने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है। जलस्तर एक मीटर और कम होने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed