{"_id":"6925f3edf1f44c7dfc029e45","slug":"cyclist-dies-in-road-accident-deoria-news-c-208-1-deo1010-168760-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
Tue, 25 Nov 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा-छीतौनी मार्ग पर नहर पुलिया के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम रामपुर अवस्थी निवासी रामचंद्र प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर अवस्थी निवासी रामचंद्र प्रसाद (45) सोमवार को साइकिल से घर से पथरदेवा कस्बा में सामान खरीदने गए थे। वहां से देर रात वापस लौटते समय अभी वे पथरदेवा कस्बा के बाहर नहर पुलिया के पास पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में उनकी साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और वे घटनास्थल पर ही गिरकर दम तोड़ दिए थे।
रात का समय होने के चलते काफी देर बाद एक राहगीर सड़क पर उनको मृत अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। कुछ देर बाद मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद