फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd of patients gathered in OPD

Deoria News: ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

Wed, 19 Nov 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathered in OPD
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की ओपीडी में उमड़ी भीड़, फोटो: संवाद - फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी से लेकर बिलिंग काउंटर हर जगह लोग कतार में खड़े रहे। इसके चलते लोगों को इलाज में काफी समय लग गया।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में मेडिसीन विभाग की ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। कक्ष संख्या एक के सामने से लेकर गैलरी तक लोग अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहे। लोगों को इलाज कराने में एक घंटे का समय लग गया। महुआनी से आए सतीश ने बताया कि इलाज कराने में काफी समय लग रहा है। आधे घंटे से लाइन में खड़े हैं अभी तक नंबर नहीं आया। वहीं डॉक्टर की सलाह पर रक्त जांच कराने पैथालॉजी के बिलिंग काउंटर पर लोग पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर महिला और पुरुष दोनों काउंटरों के सामने लंबी कतार लगी रही। भीड़ के चलते मरीज और उनके परिजन पीछे तक खड़े रहे। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डाॅक्टरों ने जांच कर मरीजों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मरीजों की संख्या के अनुरूप संसाधन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed