फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd of buyers gathered during festivals... the city's traffic plan faltered

Deoria News: त्योहारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ तो... शहर का लड़खड़ाया यातायात प्लान

Tue, 07 Nov 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Crowd of buyers gathered during festivals... the city's traffic plan faltered
कोआपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर के तरफ जाने वाली रोड पर  माल के सामने लगा जाम।संवाद
-जाम में जूझते नजर आए लोग, मॉल के सामने सड़क पर बनी पार्किंग
विज्ञापन

-सिविल लाइन को छोड़ शहर की अन्य सड़कों पर नहीं दिखी यातायात पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। त्योहारों की वजह से शहर में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों से लेकर मॉल तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर लोग खरीदारी कर रहे हैं। इसकी वजह से मंगलवार को शहर की अधिकांश सड़कों पर लोगों को जाम में फंसना पड़ा। यातायात सिपाहियों की जगह मॉल के गार्ड और वर्कर जाम खुलवाते नजर आए।

मंगलवार दिन में एक बजे हनुमान मंदिर रोड पर जाम लगा था। मॉल के बाहर सड़क पर बाइकों के खड़ी होने के कारण आधे घंटे से लोग परेशान नजर आए। जाम में फंसे लोग शोर मचाने लगे तो मॉल से एक गार्ड और वर्कर निकले और जाम में फंसे लोगों को आगे बढ़ाने लगे। ग्राहकों की खड़ी बाइकों को भी किनारे किया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। इस रोड पर तीन मॉल हैं, लेकिन वाहन पार्किंग की सुविधा किसी के पास नहीं है। एक मॉल में वाहन पार्किंग है, लेकिन उसमें कबाड़ भरा हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर 1.55 बजे भटवलिया चौराहा पर टैक्सी स्टैंड के पास एक मॉल के सामने कई गाड़ियां लगी थीं और लोग खरीदारी कर रहे थे। इसकी वजह से अग्निशमन विभाग के कार्यालय के सामने रुक-रुक कर जाम लग रहा था। 2.30 बजे सीसी रोड पर हनुमान मंदिर के पास भी जाम लगा था। लोग परेशान नजर आए। इसके अलावा कोतवाली रोड, बस स्टैंड और राघव नगर में भी राहगीर जाम से जूझते नजर आए। पूरी तरह से शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। सिविल लाइंस और सुभाष चौक पर यातायात सिपाही और होमगार्ड जाम हटवाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
दुकानों और मॉल के सामने लोग वाहन खड़ा कर ग्राहकों को सामान बेचते हैं। वाहन पार्किंग की व्यवस्था मॉल वालों को करना चाहिए। नगर पालिका प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को इस पर ध्यान देना चाहिए।
-मकसूद लारी
--------------
त्योहार को लेकर यातायात व्यवस्था शहर में नहीं दिख रही है। हर चौक और कट पर जाम का सामना करना पड़ रहा है। जाम से निपटने के लिए यातायात सिपाहियों को सक्रिय रहना चाहिए। हनुमान मंदिर रोड पर पूरे दिन जाम रहा।
-ज्ञानप्रकाश
--------------
सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मॉल के सामने ऐसे ही लोग चार पहिया वाहन खड़ा कर परिवार के साथ लोग खरीदारी करने चले जा रहे हैं। इसके चलते आम लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
-आकाश चौहान
------------------------

रूद्रपुर मोड़ से गोरखपुर ओवरब्रिज तक ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड दिखते हैं। राघव नगर, हनुमान मंदिर रोड, सीसी रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, न्यू काॅलोनी चौराहा पर यातायात सिपाही नहीं दिखते हैं। इस पर सख्ती होनी चाहिए।
-धीरज विश्वकर्मा
--------------
भीड़ की वजह से जाम की समस्या बनी थी। सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। मॉल और दुकानदारों को भी सामने सड़क पर गाड़ी खड़ा नहीं करने का निर्देश दिया जाता है। त्योहार पर भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के समय में परिर्वतन किया जाएगा।
-गुलाब सिंह, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed