फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Watchman beaten, robbed wheat

चौकीदार को पीटा, गेहूं लूटा

Fri, 15 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Fri, 15 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Watchman beaten, robbed wheat
देवर‌िया के रुद्रपुर में उसरा बाजार स्थित गोदाम से गेहूं चुरा रहे युवकों को रोकना पीआरडी के जवान को महंगा पड़ गया। मनबढ़ों ने रखवाली में लगे जवान को पिटाई कर दी। युवक यहां अक्सर ट्रकों से जबरन गेहूं उतरवा ले जाते है।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को गोदाम के अधीक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के अधीक्षक दिग्विजय प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसरा बाजार स्थित गोदाम से बृहस्पतिवार की रात ट्रक पर लदे गेहूं को कुछ युवक उतार रहे थे।

विज्ञापन

 

गोदाम पर रखवाली में तैनात पीआरडी के जवान श्रीराम यादव ने चोरी करते हुए युवकों को देख लिया। चोरी करने से मना करने पर चौकीदार की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोपी युवक अलगटपुर गांव के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अक्सर गोदाम से गेहूं चोरी के मामले को लेकर अलगटपुर के युवकों और गोदाम के कर्मचारियों में मारपीट की घटना होती रही है। इससे पहले कस्बे के व्यापारियों का सामान भी कई बार उसरा गोदाम के समीप युवकों ने उतरवा लिया है।

 

जिसको लेकर व्यापारियों ने आंदोलन किया था। हर वर्ष गोदाम में गेहूं रखने के दौरान गेहूं चुराने को लेकर मारपीट की घटनाएं होती रहती है। इस संबंध में कोतवाल राम अवतार सिंह यादव ने कहा कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed