फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uncontrolled truck crushed two home guards, death

बेकाबू ट्रक से दो होमगार्ड कुचले, मौत

Tue, 15 Dec 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Tue, 15 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

 सिवान जिले के जीरादेई मोड़ पर जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इसमें दो होमगार्डों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

 घायलों का इलाज सिवान जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। अस्पताल पहुंचे डीएम महेंद्र कुमार और एसपी सौरभ कुमार शाह ने घायलों का हाल जाना। पुलिस हादसे की वजह घना कोहरा बता रही है।

सिवान जिले के जीरादेई थाने पर तैनात एसआई सत्यनरायण के नेतृत्व में सोमवार की रात गश्त पर होमगार्ड भगवान तिवारी, मनोज त्रिपाठी, रविंद्र सिंह और मुटुर राम सरकारी जीप से निकले थे। 

रात करीब तीन बजे सिवान-मैरवा मार्ग पर जीरादेई मोड़ पर पुलिस टीम पहुंची। मोड़ पर जाम लगा देखकर होमगार्ड वाहन से उतर गए और जाम खत्म कराने लगे। जाम खत्म होने के बाद सिवान की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक की चपेट में चारों होमगार्ड आ गए।

 पुलिस कर्मियों ने घायल होमगार्डों को सिवान जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रघुनाथपुर के मिर्जापुर गांव निवासी मुटुर राम और असांव थाना क्षेत्र के ससराव गांव निवासी भगवान तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

 वहीं, घायल गोरयाकोठी के जगरनाथपुर निवासी मनोज त्रिपाठी, रघुनाथपुर के नरहन निवासी रविन्द्र सिंह का इलाज सिवान जिला अस्पताल में चल रहा है।

 हादसे की खबर मिलने पर डीएम, एसपी अस्पताल पहुंचे। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी ट्रक का पता नहीं चला। जीरादेई एसओ देव कुमार प्रसाद ने बताया कि कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है।

 इस मामले में अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed