फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two robbers attempt to murder case

दो लुटेरों पर हत्या के प्रयास का केस

Mon, 25 Jul 2016 10:31 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 25 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two robbers attempt to murder case
crime - फोटो : demo pic
रामपुर कारखाना। लखनऊ, विकास नगर से कार बुक कराकर गोरखपुर के लिए निकले दो युवकों ने महुआडीह चौकी के पीछे चालक को चाकू मारकर गाड़ी लूटने की कोशिश की। चाकू लगने के बाद चालक रामपुर दुबे गांव में पहुंचा और गांववालों को घटना की  जानकारी दी। विरोध करने पर लुटेरे भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक ने गाड़ी लूट के प्रयास की तहरीर दी।
विज्ञापन


सहारनपुर देवबंद निवासी जफरूद्दीन कार चालक है। वह लखनऊ के विकासनगर शदाब कालोनी में रहता है। जफरूद्दीन रेडियो टैक्सी चलाता है। तहरीर में उसने बताया कि शाम सात बजे के करीब कंपनी की तरफ से फोन आया कि दो सवारी गोरखपुर ले जानी है। बुकिंग कराने वाले का नाम अतुल रस्तोगी था, उसका मोबाइल नंबर भी मिला।
विज्ञापन


रात एक बजे के करीब गाड़ी लेकर गोरखपुर पहुंचा तो दोनों युवकों ने कहा कि गांव दस किलोमीटर दूर पर है, वहां छोड़ दो। गाड़ी में बैठे दोनों लुटेरे जफरूद्दीन को लेकर रामपुर कारखाना के महुआडीह पुलिस चौकी के पीछे रामपुर दुबे-जिगिनी नहर पर ले गए। उन्होंने पीछे से कार चालक के गले में रस्सी डालकर गला कसने की कोशिश की। चालक ने दोनों हाथ से रस्सी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान लुटेरों ने चाकू से युवक के हाथ और सिर में हमला कर दिया। चालक ने बहादुरी के साथ लुटेरों लड़ा और गाड़ी का फाटक खोलकर नीचे उतरा। इस दौरान चाभी जमीन गिर गई। घायल जफरूद्दीन चिल्लाते हुए जिगिनी गांव में पहुंचा और   घटना की जानकारी दी। गांववाले घटनास्थल की ओर बढ़े तो लुटेरे भाग गए। गंभीर हालत में चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी महुआडीह चौकी पुलिस को दी गई। उप निरीक्षक नरेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। मौके पर गाड़ी के अंदर खून के अलावा रस्सी सहित अन्य सामान मिला। सूत्रों की माने तो लूटपाट करने वाले आरोपी स्थानीय है। दोनों को चिन्हित कर लिया गया है।



तहरीर में उसने बताया कि मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों जिगिना बाजार के अमित विश्वकर्मा और गोपालपुर के आशीष शर्मा के नाम से बात कर रहे थे। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज  कर लिया गया है। लखनऊ में सीसीटीवी कैमरा लगा था। दोनों लुटेरे उसकी जद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed