फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two killed in collision of DCM-truck

डीसीएम-ट्रक की टक्कर में दो की मौत

Thu, 30 Mar 2017 10:33 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 30 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two killed in collision of DCM-truck
देवरिया सलेमपुर मार्ग स्थित मुसैला चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पहुंची अनुबंधित बस। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मेहड़ापुरवां के पास टेंट लदी डीसीएम और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। डीसीएम में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सामान सहित गाड़ी को कब्जे में लिया। वहीं खुखुंदू, मुसैला के पास अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में 12 लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


गोरखपुर, तिलक मैरेज हाल से टेंट का सामान लेकर डीसीएम सीवान जा रही थी। गाड़ी में जटेपुर उत्तरी निवासी फरहान, मेराज, गोलू और झंगहा गोपालपुर निवासी राकेश चौहान मौजूद थे। सुबह साढ़े चार बजे के करीब गोरखपुर रोड, पुरवां के पास गाड़ी पहुंची थी, सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टेंट का सामान फरहान और राकेश चौहान के ऊपर गिर गया। दोनों की मौत हो गई। मेराज और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा और सामान लदी डीसीएम को कोतवाली ले गई। हादसे की जानकारी पुलिस ने घरवालों को दी।  वहीं दूसरी ओर खुखुंदू के पास दोपहर को सलेमपुर आ रही अनुबंधित बस की मुसैला के पास स्टेयरिंग खराब हो गई। चालक ने गाड़ी को नियंत्रण में करने का प्रयास किया। बेकाबू बस सड़क के किनारे गड्ढ़े में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने यात्रियों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बस में सवार में सवार मठिया की शहाना खातून, हसनैन, भुजौली निवासी राजीव पांडेय, खेमादेई लार निवासी मानवेंद्र सिंह, मूजरी खुर्द निवासी सीताराम प्रसाद, दीनानाथ, सलेमपुर की सहिना, रघवापुर की संगीता, रामसकल, आरएन शाही, गुलईचा, अजना लार के  अशोक और धनेसरी सहित अन्य घायल हो गए।



  वहीं दूसरी ओर सुबह स्कूल जा रही दो छात्राओं को अज्ञात वाहन ने गुरुवार की सुबह ठोकर मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली थाना के बाड़िया निवासी नईमा पुत्री मंसूर अली और मैनिस पुत्री मुबारक प्राइमरी की छात्राएं हैं। दोनों पैदल स्कूल जा रही थीं। तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed