{"_id":"59246d2b4f1c1b393e535ca0","slug":"two-friends-died-after-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत
देवरिया
Updated Tue, 23 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
पंकज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। छोटी गंडक नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। आसपास के मल्लाहों ने डूब रहे दोनों युवकों को नदी से निकाला। भाटपाररानी पीएचसी के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम बेलपार पंडित निवासी मनन गोंड का 20 वर्षीय पुत्र चंदन गोंड, महाइचपार निवासी विजय गोंड का 20 वर्षीय पुत्र पंकज गोंड और बेलपार पंडित के ही आलोक प्रसाद दोस्त हैं।
मंगलवार को तीनों सवरेजी रिश्तेदारी में गए और सुबह करीब नौ बजे तिरमुहानी घाट पक्का पुल के पास नहाने के लिए गए। चंदन और पंकज नदी में नहाने लगे और आलोक पुल पर मोबाइल से किसी से बात करने लगा। नहाते वक्त पंकज पक्के पुल के पिलर के पास गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने पहुंचा चंदन भी डूबने लगा। दोनों गहरे पानी में अंदर चले गए। आसपास के लोगों के हल्ला करने पर पास के मल्लाह नाव लेकर पहुंचे और दोनों को गहरे पानी से निकाला। परिजन उन्हें भाटपाररानी पीएचसी लेकर आए।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। खबर पाकर भाटपाररानी के प्रभारी थानाध्यक्ष तथा उपजिलाधिकारी रामकेश यादव भी पहुंच गए। परिजनों के अनुरोध पर दोनों शवों का पंचनामा कर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। दोनो शवों का जिरासो घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।