फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three suspects, four policemen, were found along with Durga

दरोगा सहित तीन सस्पेंड, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर हुए

Thu, 18 May 2017 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 18 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three suspects, four policemen, were found along with Durga
यूपी पुलिस
देवरिया। नवागत एसपी राजीव मल्होत्रा ने अपने इरादों से महकमे को अवगत करा दिया है। पहले ही निरीक्षण में उन्होंने दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया। लापरवाही मिलने पर शहर कोतवाल सहित चार लोगों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने रात को ही चार सीओ के कार्यक्षेत्र भी बदल दिए हैं।
विज्ञापन


मुनीम से लूट के बाद एसपी राजीव मल्होत्रा ने शहर कोतवाल विजय सिंह गौर का सेट से लोकेशन लिया और कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल कमरे में भोजन कर रहे थे। एसपी ने कहा कि लूट हुई है, भोजन कैसे अच्छा लग रहा है। जवाब मिला की टीम दबिश में    गई है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि आप को नेतृत्व करना था। उन्होंने कोतवाल विजय सिंह गौर को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद सीधे रामपुर कारखाना थाने पहुंचे। वहां पहरे पर एक होमगार्ड था। कार्यालय में तैनात दरोगा रविंद्र  प्रताप यादव ड्यूटी से गायब मिले। थाने की रखवाली होमगार्ड के जिम्मे थी। लापरवाही उजागर होने पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया। तरकुलवा पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही सूचना चली गई। वहां सब कुछ ठीक मिला। बरहज इलाके में यूपी 100 में तैनात रामाश्रय यादव को दुकानदारों से मीट और रुपये लेने के आरोप में निलंबित किया गया तो डीआईजी के कहने पर कोतवाली में तैनात सुभाष को सस्पेंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed