{"_id":"58fe34854f1c1b9928c0c41d","slug":"theft-of-rs-1-5-lakh-of-the-lawyer-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के घर डेढ़ लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील के घर डेढ़ लाख रुपये की चोरी
देवरिया
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
पूरा परिवार बनारस गया था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया (ब्यूरो)। अधिवक्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। पूरा परिवार बनारस गया था। घर पहुंचने के बाद वकील को चोर की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। शहर के देवरिया खास प्राइमरी पाठशाला के पास अधिवक्ता अभिनाश श्रीवास्तव की मकान है। दो दिन पहले परिवार के सभी लोग बनारस गए। मकान में ताला बंद था। रविवार की रात दस बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य बनारस से घर पहुंचे।
गेट का ताला खोलकर लोग अंदर दाखिल हुए, तो पता चला की मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर पहुंचे तो सभी कमरों की यहीं हालत थी। फाटक खुला था। कमरों के सामान बिखरे थे। घरवालों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि घर में रखा तीस हजार रुपये नकद, करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी चला गया था। पीड़ित अधिवक्ता ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।