{"_id":"56ed8f754f1c1b7e628b4f37","slug":"the-two-sides-went-stones-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, सात जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, सात जख्मी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, सात जख्मी।
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल में विवादित जमीन में खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों तरफ के सात लोग घायल हो गए। गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह विवाद शांत हुआ। लोगों ने घायलों को भागलपुर पीएचसी पर पहुंचाया। गंभीर चोट होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले में एक पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
धरमेर गांव निवासी शिवबचन और धनेश के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। विवादित जमीन में एक पक्ष के लोग मवेशियों को बांधने के लिए खूंटा गाड़ने के लिए पहुंचे। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से ईंट- पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष के शिवबचन, डेबा, दुर्गावती और दूसरे पक्ष के धनेश, उषा देवी, दुर्गेश और राहुल घायल हो गए। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में ज्यादे चोट होने पर प्राथमिक इलाके बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
पुलिस इस मामले में धनेश की तहरीर पर शिवबचन, डेबा, दुर्गावती, चन्द्रप्रकाश और आरती के खिलाफ बलवा और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। एसओ यादव ने बताया कि एक पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।