{"_id":"5af1e0714f1c1b84098b8f80","slug":"the-murderer-of-wife-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के आरोप में जेल गया पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या के आरोप में जेल गया पति
deoria
Updated Tue, 08 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
आरोपी सनोज तिवारी।
- फोटो : amar ujala
रुद्रपुर।
नगर के मलहटोली वार्ड में सोमवार को संदिग्ध हाल में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। महिला के भाई ने बहनोई पर बहन को मारकर जलाने और सबूत मिटाने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
मलहटोली वार्ड निवासी हीरालाल तिवारी के बेटे सनोज कुमार तिवारी की शादी सन 2007 में गोरखपुर के गोला थाने के गाजे गढ़हा गांव निवासी स्व. भगवान तिवारी की बेटी नीलू से हुई थी। नीलू के दो बच्चे शिवम (10) और उत्तम (8) हैं। सनोज से अक्सर उसकी पत्नी से विवाद और मारपीट हुआ करती थी। महिला के भाई ओमप्रकाश तिवारी के अनुसार पति रोज शराब पीकर उसे पीटता था। घटना के दिन रात में पिटाई से उसकी मौत हो गई। मौत को छिपाने के लिए उसने उसे जलाकर नई कहानी बनाने की कोशिश की। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सनोज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने मंगलवार को सनोज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद जैसल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपठनीय होने से मौत का कारण अभी पता नहीं चल पा रहा है।