फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The drivers of two vicious robbers arrested

चालकों को लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 10 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो शातिर लुुटेरे पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। उनके पास से नगदी, तमंचा और ट्रक चालक की मोबाइल बरामद आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो लूट की घटनाओं का खुलाया किया है। इसमें मईल पुलिस ने एक मामले में केस दर्ज नहीं किया है। शातिर संपर्क मार्ग पर चलने वाले ट्रक को अपना निशाना बनाते थे।

इन लुटेरों से एसपी प्रभाकर चौधरी ने पूछताछ की।घटना का खुलासा करते हुए एएसपी एनके सिंह ने बताया कि बेलडार रोड पर चंदौली गांव के पास 26 दिसंबर को ट्रक चालक से 67 हजार रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले में सीओ सुशील सिंह की निगरानी में टीम बनी थी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी, क्राइम ब्रांच प्रभारी मृत्युंजय पाठक की टीम ने पिपरपाती पुलिया के पास घेराबंदी की। इसमें दो शातिर युवक पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उनकी पहचान बरूआडीह निवासी सतपाल यादव, अश्वनी यादव उर्फ आर्यन के रुप में है। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस, 32 सौ रुपये नगद घटना में उपयोग की गई बाइक बरामद की।

पूछताछ में दोनों ने चंदौली ट्रक चालक से लूट की बात स्वीकार कर ली। वादी का मोबाइल भी लुटेरे के पास मिला। पूछताछ में उन्होंने बताया कि घटना के दौरान दो अन्य युवक शामिल हैं।

पुलिस लूट के मामले में अभयप्रताप यादव उर्फ बाहुबली और रामचंद यादव की तलाश में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन बदमाशों ने मईल में ट्रक चालक से लूट की बात स्वीकार की है।


लेकिन किसी ने केस दर्ज नहीं कराया। इन्होंने बताया कि मेन सड़क से गुजरने वाले ट्रक को हाथ नहीं लगाते थे। जो ट्रक माल उताकर आफ रूट से गुजरता था उन्हीं को अपना निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed