फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seek Kamil contract killing gang of sandalwood Madanpur

चंदन गैंग को मदनपुर के कामिल शेेख की हत्या की सुपारी

Thu, 22 Sep 2016 11:18 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 22 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seek Kamil contract killing gang of sandalwood Madanpur
पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। मदनपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख की हत्या करने की सुपारी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। कुख्यात चंदन सिंह ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या करने को 10 लाख रुपये में सुपारी लिया है। पुलिस को जेल से फरार चंदन गैंग के किसी सदस्य से खुफिया जानकारी मिलने पर कामिल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी ने उन्हें एक गनर दे दिया है।
विज्ञापन


कामिल शेख की हत्या की सुपारी का मामला उजागर होने पर एक बार फिर मदनपुर गांव चरचा में है। यहां ताड़ के एक पेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में कई साल तक हत्याओं का दौर चला। इस विवाद में दोनों पक्ष से चार लोगों की हत्या हो चुकी है। दो साल पहले गांव में दो हत्याएं हुई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने हत्या में वांछित लोगों पर सुपारी देने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में जेल में बंद कुछ लोग सुलह समझौता कराने को उनके ऊपर दबाव बना रहे थे। उन्हें उनकी भूमिका को लेकर गलतफहमी है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य का परिवार राजनैतिक गतिविधियों में बना रहता है। उनके पिता और पत्नी असगरी खातून गांव की कई बार प्रधान रहीं। उनके परिवार में करीब 40 वर्षों तक ग्राम सभा का दायित्व रहा। सुपारी का मामला प्रकाश में आने के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य को उनकी हत्या की सुपारी देने की जानकारी स्वयं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने दी। एसपी को खुफिया तंत्रों से यह जानकारी मिली थी। इस बाबत मदनपुर थानाध्यक्ष छोटेलाल ने कहा कि एसपी के निर्देश पर कामिल शेख की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें एक गनर दे दिया गया है। उनके मकान के इर्द गिर्द पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed