फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Recovered looted from Noida car Salempur

नोएडा से लूटी गई कार सलेमपुर में बरामद

Mon, 27 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 27 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Recovered looted from Noida car Salempur
नोयडा से चोरी बरामद कार के साथ चोर।
ग्रेटर नोएडा(गौतमबुद्ध नगर) से लूटी गई कार कोतवाली पुलिस ने नगर के एक गैरेज से बरामद की। पांच माह पूर्व यह कार असलहे के बल पर नोएडा से लूटी गई थी। कार के साथ गिरफ्तार हुए युवक ने नोएडा के एक अपने करीबी का नाम बताया है। पुलिस इसके साथियों को पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सुंदर भाटी पुत्र नरायण सिंह भाटी की यूपी 16 एएस 2660 नंबर की स्वीफ्ट डीजायर कार 10 जनवरी 2016 की रात को बदमाशों ने नोएडा के कासना थाना क्षेत्र से असलहा के बल पर लूट ली था। पीड़ित ने कासना थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने  लूटी गई कार को सलेमपुर नगर के हरैया वार्ड के आरके मोटर्स गैरिज से सोमवार को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हरैया वार्ड निवासी कार मालिक राजू सिंह को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ में राजू ने बताया कि वह नोएडा के रहने वाले कुलदीप सिंह भाटी चार माह पूर्व सलेमपुर कार लेकर आए थे। उनसे कार खरीदा था। कार में सभी कागजात भी था। सुंदर भाटी के कागजात पर ही राजू चार माह से कार से चलता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed