{"_id":"5e3d3a908ebc3ee5a36f16c7","slug":"quarrel-between-couple-committed-suicide-admit-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में दंपति के बीच में विवाद, दोनों ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया में दंपति के बीच में विवाद, दोनों ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
Fri, 07 Feb 2020 04:58 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 07 Feb 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में दंपति के बीच हुए विवाद में पहले पति और बाद में पत्नी ने जहर खा लिया। मामला भलुअनी थानाक्षेत्र के बगहा चौरी हाटा गांव का है। पति को तो परिवारवालों ने भर्ती कराया था। पत्नी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
भलुअनी थानाक्षेत्र के बगहा चौरी हाटा गांव निवासी रामेश्वर चौहान (25) मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। पत्नी प्रीति (22) के साथ वह दिल्ली में रहता है। चार महीने पूर्व वह पत्नी को लेकर गांव आया। बुधवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज रामेश्वर ने जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए।

बृहस्पतिवार की सुबह कमरा बंद कर प्रीति ने भी जहर खा लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवारवालों को चिंता हुई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ राजेश कुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खुलवाया और प्रीति को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उसकी भी हालत में सुधार होना बताया जा रहा है। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाद में पति-पत्नी ने जहर खाया है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
प्रीति के दादी की है दसवीं
देवरिया। प्रीति का मायका मईल थानाक्षेत्र के बलहा गांव में है। उसकी दादी राजेश्वरी देवी का निधन हो गया है। कोई पूजा-पाठ होने के नाते प्रीति मायके नहीं गई। बृहस्पतिवार को ही उनका दसवीं का कार्यक्रम था। मायके के लोग उसी में व्यस्त थे।