फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prison for those who molest the procession

बारात में छेड़छाड़ करने वालों को जेल

Thu, 18 May 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 18 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Prison for those who molest the procession
जेल
मेहरौनाघाट। बारात में छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे प्रधान के पति समेत चार लोगों की तलाश जारी है। उधर माहौल को देखते हुए पुलिस गांव पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


लार थानाक्षेत्र के गढ़वा खास गांव निवासी मानकी देवी की बेटी की बारात मऊ से 16 मई को आई थी। बारात में नर्तकी से गांव का एक युवक छेड़छाड़ कर दिया। इसका लोगों ने विरोध करते हुए युवक को डांटकर खदेड़ दिया। इसके बाद युवक के पक्ष में कुछ लोग गोलबंद होकर पहुंचे लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया।
विज्ञापन


जयमाल के दौरान मौजूद महिलाओं से भी मारपीट करने वालों ने बदसलूकी की और कुर्सी, चारपाई तोड़ दिया। इन लोगों के उपद्रव से रातोंरात बारातियों को भागना पड़ा और पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई। पुलिस इस मामले में गांव के प्रधान पति शाहिद, नजमुदीन, जाहिद, नसरूदीन, मुजिद और शबिर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस के कार्रवाई के बाद सभी आरोपी भूमिगत हो गए।  लेकिन पुलिस ने नसरूदीन और जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसओ डा. विनय प्रकाश  राय ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed