फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Principal beaten on denial of duplication

नकल से इन्कार पर प्रधानाचार्य को पीटा

Thu, 16 Mar 2017 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 16 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Principal beaten on denial of duplication
घायल प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में नकल कराने से इन्कार करने पर प्रधानाचार्य को प्रबंधक ने पीट दिया। प्रधानाचार्य ने सहयोगियों संग थाने पहुंच कर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर द्वितीय पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक और जीआईसी के प्रधानाचार्य पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों ने प्रधानाचार्य से मिलकर घटना की जानकारी ली। बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भाटपाररानी में रघुराज सिंह इंटर कॉलेज बहियारी बघेल, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज पकड़ी बाबू, ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज अहिरौली तिवारी और सुरेंद्र प्रसाद दुबे हायर सेकेंड्री बडका गांव दुबे के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा इस केंद्र की छात्राएं भी हैं। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य गिरिजेश दत्त शुक्ला ने भाटपाररानी के थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में कहा है कि परीक्षा होने के बाद कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह का मोबाइल फोन पर तीन बार कॉल आया। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल साहब बच्चों को बोल कर प्रश्न पत्र हल कराने का काम करें। ताकी परीक्षा परिणाम ठीक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुन: फोन करके अपने आवास पर बुलाया और यही बात फिर कहा। इन्कार करने पर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से भागकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। साथ ही सुरक्षा की गुहार भी लगाई। पुलिस ने पीएचसी पर ले जाकर इलाज कराया।


इस बाबत थानाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। इसके चलते उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed