{"_id":"576d6f124f1c1bc525b497bb","slug":"police-raid-in-arto-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय पर पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआरटीओ कार्यालय पर पुलिस का छापा
deoria
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
अपराध्
- फोटो : anoop tiwari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। एआरटीओ कार्यालय पर दलाली किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही दलाल भाग निकले। पुलिस यहां के वकीलों के पास काम करने वाले दो मुंशी को पकड़ लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह के मोबाइल पर किसी ने फोन कर सूचना दी कि एआरटीओ कार्यालय पर दलाली हो रही है। अधिक रुपये लेकर यहां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए जा रहे हैं। फोन करने वाले ने सीओ सिटी से इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही। सीओ सिटी ने मामले को गंभीरता से लिया और कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय समेत तमाम पुलिस के जवानों को लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। पुलिस को आते देख दलाल यहां से भाग निकले। पुलिस ने यहां के वकीलों के पास काम करने वाले दो मुंशी को पकड़ लिया। दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही थी। उसी दौरान कोतवाली में एआरटीओ कार्यालय के वकील पहुंच गए। वकीलों ने सीओ सिटी के सामने अपनी बात रखी। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। क्षेत्राधिकारी नगर सुुशील कुमार सिंह का कहना है कि एआरटीओ कार्यालय पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर दलाली करने की सूचना मिली थी। इस पर फोर्स के साथ वहां पहुंचा था। दलाल भाग गए थे। दो मुंशी पकड़ में आए। कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।