फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one retired emply died from train

रिटायर्ड कर्मचारी की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 29 Apr 2016 11:49 PM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
one retired emply died from train
साढ़े तीन महीने से लापता चंडीगढ़ के चारों युवकों के शव लुधियाना नहर में कार में मिले - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर में कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ स्टेशन पर जुट गई और घर वाले लाश को लेकर चले गए।

कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी रामचीज पांडेय (65) बृहस्पतिवार की रात अपने छोटे बेटे जितेन्द्र पांडेय को कृषक एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाने के लिए आए थे।
रात 10 बजे ट्रेन आने पर बेटे और बहू ट्रेन में दाखिल हो गए। मिलने के लिए रामचीज भी ट्रेन के अंदर एसी बोगी में गए। इसी बीच ट्रेन चल दी।  ट्रेन से उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

मौत के मुंह में पिता को आंखों के सामने समाते देखकर बेटे और बहू बदहवास हो गए। लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और खींचकर निकाला। इस बीच उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी होते ही विशुनपुरा गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और घरवालों में चीख-पुकार मच गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन घर वाले लाश का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस बाबत जीआरपी एसओ राजीव सिंह ने बताया कि लाश का पंचनामा बनाकर घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed