फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one lakh rupees looted from the customer in the bank

बैंक के भीतर से ग्राहकों से एक लाख रुपये उड़ाए

Thu, 09 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूूूराो/अमर उजाला देवरिया Updated Thu, 09 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
one lakh rupees looted from the customer in the bank
कोतवाली रोड स्थित एक बैंक में रकम जाने के बाद परेशान पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नगर में दो बैंकों में ग्राहकों से उचक्के एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इसमें से एक बैंक में सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। पहली घटना कोतवाली रोड और दूसरी राघवनगर क्षेत्र की है। इस संबंध में पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया है। इस आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तरकुलवा, बघड़ा महुआरी निवासी विनय कुमार राय का कोतवाली रोड स्थित एक बैंक में खाता है। गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब वह डेढ़ लाख रुपये जमा करने बैंक में पहुंचे। एक लाख रुपये उन्होंने जेब में रखे थे जबकि पचास हजार रुपये झोले में। अभी वह बैंक के अंदर पर फार्म भर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच अज्ञात युवक ने उनके बैंग में चीरा मारकर पचास हजार रुपये ले भागा। उन्होंने इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। पड़ताल में पता चला कि बैंक का  सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा है। बैंक के बाहर मौजूद गार्ड भी गायब मिला। बाद में पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच कोतवाली थानाक्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग निवासी नर्वदेश्वर त्रिपाठी दोपहर को राघवनगर के एक बैंक में रकम जमा करने पहुंचे थे। बैंक के अंदर वह फार्म भर रहे थे। इसी बीच उनके झोले में चीरा मारकर शातिर पचास हजार रुपये लेकर फरार हो गए। 



कुछ देर बाद ग्राहक को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने घटना की बैंक के अफसरों और पुलिस को दी। वहीं सदर कोतवाली के प्रभारी कोतवाल अनिल ने बताया कि बैंक में सीसीटीवी कैमरा न चलने की बात सामने आ रही है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed