फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No passenger train jumped stopped

ट्रेन नहीं रुकी तो कूद गया यात्री

Mon, 29 Aug 2016 11:10 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 29 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
No passenger train jumped stopped
goods train
सलेमपुर। चलती ट्रेन से एक यात्री लार रोड रेलवे स्टेशन पर कूद गया। यह देख अन्य यात्री दंग रह गए। लोगों ने उसे लार सीएचसी पर पहुंचाया जहां उसका इलाज हुआ। यात्री का एक पैर फैक्चर हो गया है।
विज्ञापन


लार थानाक्षेत्र के सईयागढ़ गांव निवासी सुशील पांडेय वाराणसी में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। वह घर आने के लिए सोमवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बापूधान एक्सप्रेस ट्रेन में चढ गए। उन्हें लार रोड रेलवे स्टेशन पर उतरना था।
विज्ञापन



लेकिन ट्रेन वहां रुकती नहीं है। दिन में करीब 10 बजे लार रोड स्टेशन से रनथ्रू गुजर रही ट्रेन से सुशील कूद गए। यह देख लोग उधर दौड़े और अचेत सुशील को अस्पताल पहुंचाया। लोगों के जरिए इसकी जानकारी सुशील के घरवालों को हुई। सुशील का एक पैर फैक्चर हो गया है। इस बाबत मईल एसओ नेहरू ने बताया कि ट्रेन नहीं रुकी तो यात्री कूद गया। उसका इलाज लार में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed